फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan told the court that he was implicated in a rivalry

Azam Khan: बदले-बदले से नजर आए आजम के तेवर, मीडिया से नहीं की बात, कोर्ट में बोले- रंजिश में फंसाया गया

Tue, 01 Nov 2022 08:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 01 Nov 2022 08:12 PM IST
सार

मीडिया कमियों के कैमरों को देखकर हमेशा अपने ही अंदाज में बयान देने में माहिर आजम खां के तेवर मंगलवार को बदले-बदले नजर आए। उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
Azam Khan told the court that he was implicated in a rivalry
आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नफरती भाषण देने में तीन साल की सजा पाने के बाद सपा नेता आजम खां पहली बार मुरादाबाद कोर्ट पहुंचे। मीडिया कमियों के कैमरों को देखकर हमेशा अपने ही अंदाज में बयान देने में माहिर आजम खां के तेवर मंगलवार को बदले-बदले नजर आए। उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। कार में बैठते वक्त बस इतना जरूर बोले कि मैं पहले मीडियाज्वाइन करूंगा, इसके बाद ही कुछ बोलूंगा।

विज्ञापन


छजलैट थाने में 29 जनवरी 2008 को आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत अन्य सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप है कि आजम खां ने भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाकर सड़क जाम कराई थी। इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद स्थित एमपी-एमएल स्पेशल कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी।
विज्ञापन


दोपहर 1:06 बजे आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ कार से कोर्ट परिसर तक पहुंचे। उन्होंने परिसर में सपा कार्यकर्ता और मीडिया कर्मियों की भीड़ देखी। इसके बाद उन्होंने मास्क लगा लिया और नीचे उतरे। पिछले तारीखों की तुलना में उन्होंने इस बार पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से भी ज्यादा बात नहीं की। अपने अधिवक्ता और बेटे के साथ वह कोर्ट में पेश हुए। करीब तीस मिनट वह कोर्ट में मौजूद रहे। कुछ देर बाद वह कोर्ट से बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामपुर कोर्ट से मिली तीन साल की सजा के बारे में पूछा गया। तब बेटे अब्दुल्ला ने जवाब दिया कि इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। इसके बाद आजम ने कहा कि वह बीमार हैं। इसके आगे बोले कि अब जब ही बोलूंगा, जब मीडिया ज्वाइन कर लूंगा। कार में बैठकर वह रामपुर के लिए रवाना हो गए।

आजम खां ने कोर्ट से कहा, रंजिश में फंसाया गया
आजम खां के अधिवक्ता शाहनवाज सिब्तेन ने बताया कि आजम खां और उनके बेटे छजलैट प्रकरण में बयान दर्ज कराए आए थे। आजम खां ने अपने बयानों में घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया गया है। कोर्ट ने उनसे कहा कि क्या वह अपने डिफेंस में कुछ कहना या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते हैं। तब आजम ने कहा कि वह अपने बचाव में डिफेंस एविडेंस देना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें समय चाहिए। वह तीन नवंबर को डिटेल लिस्ट देंगे।

कचहरी में रखी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
आजम के कोर्ट में आने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। इस दौरान कचहरी में प्रवेश करने वाले सभी गेटों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। सिविल लाइंस और कोतवाली थाने की पुलिस भी तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed