फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan s CO CT Anuj Chaudhary had a argument near Bapu Mall in Rampur

फिर अपने रंग में दिखे आजम खां: गाड़ी रुकवाकर सीओ से पूछा-अखिलेश का अहसान याद है, पुलिस अधिकारी ने दिया ये जवाब

Sun, 28 May 2023 10:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 May 2023 10:58 AM IST
सार

आजम खां ने सीओ सिटी अनुज चौधरी से कहा कि उनकी पर्सनालिटी अच्छी है। इसके बाद आजम खां ने कहा कि अखिलेश का अहसान याद है, इस पर सीओ सिटी ने जवाब दिया कि अहसान कैसा हम पहलवान थे, अर्जुन अवॉर्ड मिला है।

विज्ञापन
Azam Khan s CO CT Anuj Chaudhary had a argument near Bapu Mall in Rampur
सीओ सिटी अनुज चौधरी से बहस करते आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में शनिवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी रविंद्र मांदड से मिला। इस मुलाकात के दौरान तैनात बापू मॉल के पास तैनात सीओ सिटी से आजम खां की तीखी नोकझोंक हुई। आजम खां ने सीओ सिटी अनुज चौधरी से कहा कि उनकी पर्सनालिटी अच्छी है। इसके बाद आजम खां ने कहा कि अखिलेश का अहसान याद है, इस पर सीओ सिटी ने जवाब दिया कि अहसान कैसा हम पहलवान थे, अर्जुन अवॉर्ड मिला है। किसी के अहसान से यह नहीं मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश के आदेश पर शनिवार को सपा का एक सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामपुर जिलाधिकारी रविंद्र मांदड से मिला। जिसमें सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद एसटी हसन, राज्य सभा सदस्य जावेद अली, विधायक महबूब अली, इकबाल महमूद और पिंकी यादव अन्य सपा नेता मुलाकात कर अपनी बात रखी। इसे पूर्व सपा के सांसद, विधायक और अन्य नेता बापू मॉल के पास सपा कार्यालय पर इकट्ठा हुए। आजम खां ने भी वहां पहुंचकर उनसे बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सपा प्रतिनिधि मंडल के जिलाधिकारी से मिलने के मद्देनजर बापू मॉल के पास भारी फोर्स तैनात किया गया था। यहां पर सीओ सिटी अनुज चौधरी, शहर कोतवाल गजेंद्र सिंह, गंज थाना प्रभारी लवसिरोही समेत भारी फोर्स तैनात था। कार्यालय से वापसी में जाते समय आजम खां ने भारी फोर्स को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा ली। इस दौरान सीओ सिटी और आजम खां में बातचीत हुई।

विज्ञापन

आजम खां ने सीओ सिटी से कहा कि उनकी पर्सनालिटी अच्छी है। इसके बाद आजम खां ने कहा कि अखिलेश का अहसान याद है, इस पर सीओ सिटी ने जवाब दिया कि अहसान कैसा हम पहलवान थे, अर्जुन अवॉर्ड मिला है, किसी के अहसान से अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिलता। आजम खां बोले हम अपने बड़ों का अहसान मानते हैं। इसके बाद वह गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed