फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam khan reaches police station for statement with wife and son

फिर एसआईटी के सामने पेश हुए आजम, बोले- मेरे साथ हो रहा कानूनी जुल्म, पुलिस कर रही अपमानित

Wed, 02 Oct 2019 03:20 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 02 Oct 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Azam khan reaches police station for statement with wife and son
सपा नेता आजम खां - फोटो : amar ujala

आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में दर्ज मुकदमों में अपना बयान स्थानीय एसआईटी को दर्ज कराने के लिए सांसद आजम खां बुधवार को फिर से महिला थाने पहुंचे। 

विज्ञापन


आजम खां महिला थाने में लगभग सवा घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब भी दिया और शेष सवालों का जवाब देने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी है। 
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि उन्होंने पुलिस को जो कुछ भी लिखित रूप में दिया है उसकी रिसिविंग उनको नहीं दी जा रही है। 

सांसद आजम खां पर आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों की विवेचना के लिए स्थानीय स्तर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी ने आजम खां को बयान दर्ज कराने के लिए 23 और 25 सितंबर को नोटिस दिया था। इसके बाद आजम खां 30 सितंबर को अपना दर्ज कराने महिला थाने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 को आजम खां ने सवालों का जवाब देने के लिए चार दिन की मोहलत मांगी थी। इसके बाद एक अक्तूबर को फिर से नोटिस जारी कर एसआईटी ने आजम खां को दो अक्तूबर को बयान दर्ज कराने को कहा। बुधवार की दोपहर लगभग दो बजकर 20 मिनट पर आजम खां अपना बयान दर्ज कराने के लिए अपनी पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा और बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ महिला थाने पहुंचे। 

आजम खां लगभग पौने चार बजे महिला थाने से बाहर निकले। बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि पुलिस उनके साथ कानूनी जुल्म कर रही है, जो कुछ पूछना है एक ही दिन पूछ ले। उनको अपमानित करने के लिए बार-बार बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मैं लखनऊ में था, वहां भी एसआईटी को बयान दर्ज कराए। तभी अचानक सूचना मिली कि रामपुर में भी बयान दर्ज कराना है। 

उन्होंने कहा कि पुलिस उनको जलील कर रही है। 30 सितंबर को जो सवाल पूछे गए थे उसके जवाब दे दिए गए हैं। पौने चार बीघा जमीन के लिए मुझे भूमाफिया बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि पुलिस मुझे थाने में रहने की इजाजत दे दे। ताकि जब जरूरत हो पुलिस उनसे पूछताछ कर सके। 

एसआईटी के निरीक्षक दिनेश गौड़ ने बताया कि सांसद ने कुछ सवालों का जवाब दिया है, कुछ के लिए मोहलत मांगी है। 
 

गांधी जयंती पर अपमानित कर रही है पुलिस : आजम 

गांधी जयंती पर पूछताछ के लिए थाने में बुलाए जाने के सवाल पर आजम खां ने कहा कि पुलिस वालों का क्या पता है बापू कौन थे। इनके लिए बापू का कोई महत्व नहीं है। गांधी जयंती के दिन पुलिस मुझे अपमानित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed