{"_id":"68ec16d5da8c33ca0f0c5e97","slug":"azam-khan-is-the-backbone-of-sp-will-remain-in-the-party-ruchi-veera-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-111646-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां सपा की रीढ़, पार्टी में ही रहेंगे : रुचि वीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां सपा की रीढ़, पार्टी में ही रहेंगे : रुचि वीरा
Mon, 13 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 6 ठाकुरद्वारा में गठबंधन के कार्यकर्ताओं से बातचीत करती सपा सांसद रुचि वीरा संवाद
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तकी सिद्दीकी के निधन पर शोक जताने पहुंचीं सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा कि आजम खां पार्टी की रीढ़ हैं। वह पार्टी में ही रहेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।
रविवार को सपा सांसद ने सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तकी सिद्धिकी के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं से 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए जुटने आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के जिला महासचिव संजीव सिंघल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफीक सैफी, याकूब कुरैशी के यहां भी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान महमूद सैफी, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष सादिक सिद्दीकी, डॉ. हनीफ अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरीफ अहमद, शमीम मंसूरी आदि मौजूद रहे।