फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam Khan got his nomination done from jail, Abdullah also filed

आजम ने जेल से कराया नामांकन, अब्दुल्ला का भी पर्चा दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan got his nomination done from jail, Abdullah also filed
रामपुर। सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां का नगर सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में बृहस्पतिवार को पर्चा दाखिल हो गया। इसके अलावा स्वार सीट से अब्दुल्ला आजम खां समेत जिले की अन्य सीटों पर 25 और नामांकन भी बृहस्पतिवार को दाखिल हुए।
विज्ञापन

कोर्ट से आजम खां को नामांकन की अनुमति मिलने के बाद उनके प्रस्तावक आसिम राजा व ओमेंद्र चौहान ने एक-एक नामांकन पत्र का सेट कलक्ट्रेट में नगर सीट के लिए निर्धारित कक्ष में दाखिल किया। इनके अलावा स्वार सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में अब्दुल्ला आजम ने भी अपना नामांकन कराया। उनकी (अब्दुल्ला आजम की) मां रामपुर शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा ने भी स्वार सीट से सपा से ही नामांकन कराया है। यही नहीं तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम की ओर से रामपुर नगर सीट से भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। माना जा रहा है कि जांच में किसी त्रुटि के आधार पर नामांकन पत्र निरस्त होने के खतरे के समय चुनाव मैदान में प्रतिनिधित्व बनाए रखने के लिए आजम परिवार के सदस्यों की ओर से एक-दूसरे की सीटों से भी पर्चे दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सपा से मिलक (सुरक्षित सीट) से विजय सिंह, बिलासपुर से अमरजीत सिंह और चमरौआ सीट से नसीर अहमद खां के भी नामांकन पत्र दाखिल हुए।
स्वार विधानसभा सीट से अपना दल एस के प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवेद मियां के बेटे हमजा पहले स्वार सीट से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित हुए थे लेकिन उन्होंने पाला बदलकर भाजपा-अपना दल एस के गठबंधन का साथ पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर कांग्रेस से मिलक (सुरक्षित सीट) से उम्मीदवार कुमार एकलव्य ने नामांकन कराया।
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सदाकत हुसैन ने शहर सीट से, चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से मुस्तफा हुसैन, बिलासपुर क्षेत्र से रामऔतार कश्यप, स्वार सीट से शंकर लाल और मिलक (सुरक्षित) सीट से सुरेंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं आम आदमी पार्टी के रामपुर शहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार फैसल खां लाला, चमरौआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी जुल्फिकार अली तुर्क, स्वार से प्रत्याशी आसिफ मियां ने अपना नामांकन कराया। इनके अतिरिक्त बिलासपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हरजीत सिंह, अपना दल बलिहारी प्रत्याशी बब्लू, निर्दलीय ओम राधेश्याम लोधी, निर्दलीय लीना कपूर, जनता दल यूनाइटेड की जगदीश सरन पटेल, माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी के अरशद वारसी, पिछड़ा समाज पार्टी से जगपाल सिंह, निर्दलीय शिवप्रसाद ने भी नामांकन कराए।
इस बीच कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed