{"_id":"5de51bae8ebc3e54a230e3d2","slug":"azam-khan-dr-tazeen-fatma-abdullah-azam-non-bailable-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहीं आजम खां की मुश्किलें, अदालत ने दोबारा जारी किया गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहीं आजम खां की मुश्किलें, अदालत ने दोबारा जारी किया गैर जमानती वारंट
Mon, 02 Dec 2019 07:41 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 02 Dec 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : amar ujala
आजम खां के बेटे, विधायक अब्दुल्लाह आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एडीजे 6 रामपुर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। इस दौरान आजम खां, उनकी विधायक पत्नी डॉ तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्लाह के खिलाफ बार-बार अदालत की तारीख पर अनुपस्थित रहने के कारण गैर जमानती वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले भी तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद आज भी तीनों लोग अनुपस्थित रहे, इसलिए दोबारा उनके खिलाफ यह वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन
फिलहाल अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख दी है। इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी अदालत ने वारंट जारी किए हैं।