{"_id":"628b0fe21180c5430717b7e9","slug":"azam-khan-claims-he-threatened-in-jail-by-inspector-go-underground-else-you-will-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां: 'एक इंस्पेक्टर ने दी थी जेल में धमकी, आप पर कई केस हैं हो सकता है एनकाउंटर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां: 'एक इंस्पेक्टर ने दी थी जेल में धमकी, आप पर कई केस हैं हो सकता है एनकाउंटर'
Mon, 23 May 2022 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 May 2022 10:26 AM IST
सार
आजम खां ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने जेल में एक इंस्पेक्टर द्वारा दी गई धमकी का जिक्र किया और अपने ऊपर खतरे की आशंका जताई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में 26 महीने से अधिक समय गुजारकर अंतरिम जमानत पर रिहा हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने अपनी जान को खतरा बताते हुए बड़ा दावा किया है कि उनका एनकाउंटर हो सकता है।
दरअसल बीती रात रामपुर में कुछ पत्रकारों से बात करते हुए आजम खां ने दावा किया कि, 'जब उन्हें जेल में एक इंस्पेक्टर धमकी दे सकता है कि भूमिगत हो जाओ। उसने कहा कि आप पर कई केस हैं और आपका एंनकाउंटर हो सकता है। तो इतने खतरों के बीच यह कहना मुश्किल है कि मेरा सफर क्या है'।
सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम विधायक पद की शपथ लेने के लिए रविवार आधी रात के बाद लखनऊ रवाना हो गए। इससे पहले आजम खां अपने वालिदेन की कब्र पर गए और फातेहा पढ़ी। इस दौरान आजम खां ने लखनऊ जाने के सवाल पर कहा कि इतने खतरे हैं तो ये कहना कि मेरा सफर कहां का है मुझे खुद नहीं पता।
सोमवार को विधानसभा सदन की कार्रवाई में हिस्सा लेने और विधानसभा सदस्यता की शपथ लेने के लिए रविवार आधी रात के बाद करीब पौने एक बजे आजम खां कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी उनके साथ रहे। इससे पहले आजम खां घर के निकट स्थित एक कब्रिस्तान गए और अपने वालिदेन की कब्र पर फातेहा पढ़ी।
इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं अपने वालिदेन की कब्र पर फातेहा पढ़ने आया था। लखनऊ रवाना होने के सवाल के जवाब में कहा कि जब जेल में इंस्पेक्टर कह सकता है कि आप भूमिगत रहिएगा, आप पर बहुत मुकदमे हैं, ऐसा न हो कि आपका एनकाउंटर हो जाए। जब इतने खतरे हैं तो ये कहना कि मेरा सफर कहां का है मुझे खुद नहीं पता।

"When an Inspector can threaten in the jail, 'go underground, you have several cases against you, you can get encountered,' then it is difficult to say what my journey is, in the face of such dangers," said Samajwadi Party leader Azam Khan late last night in Rampur, Uttar Pradesh pic.twitter.com/toxtuGxNHY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 23, 2022
आधी रात के बाद अपने पुत्र अब्दुल्ला के साथ लखनऊ रवाना हुए आजम