{"_id":"601918006e0fd5303701b741","slug":"azam-khan-and-abdullah-azam-appeared-in-court-hearing-started-in-case-of-making-objectionable-remarks-against-jaya-prada","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश हुए आजम खान और अब्दुल्ला आजम, जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश हुए आजम खान और अब्दुल्ला आजम, जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई शुरू
Tue, 02 Feb 2021 02:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम
- फोटो : Social Media
पूर्व मंत्री एवं सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की मंगलवार दोपहर मुरादाबाद के एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई। पिता-पुत्र को कड़ी सुरक्षा में सीतापुर जेल से लाकर मुरादाबाद कोर्ट में पेश किया गया। छजलैट प्रकरण और अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पिता-पुत्र की पेशी हुई।
जनवरी वर्ष 2008 में छजलैट थाने में पूर्व मंत्री व सपा सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, अमरोहा के विधायक महबूब अली, हाजी इकराम कुरैशी, नईमउल हसन, मनोज पारस के अलावा सपा नेता राजकुमार प्रजापति, डीपी यादव, राजेश यादव समेत अन्य कई सपाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट में पेश न होने पर आजम खां के खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज किया गया था।
एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी
इसके अलावा 30 जून 2019 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम व सपा सांसद डॉ. एसटी हुसैन समेत सात सपाइयों के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि कटघर क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम में अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले की जांच रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इन तीनों मामलों में मंगलवार को आजम खां व अब्दुल्ला आजम को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई।
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए
कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सरकारी अधिवक्ता और बचाव पक्ष के कोर्ट में अधिवक्ता मौजूद हैं। कोर्ट परिसर में सपा समर्थकों की भीड़ की वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि कोर्ट में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की कोर्ट में पेशी की वजह से कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पिता पुत्र को सीतापुर जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया।