फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam-Abdullah's new place barrack number one

आजम-अब्दुल्ला का नया ठिकाना बैरक नंबर एक, तजीन महिला बैरक में

Thu, 27 Feb 2020 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Azam-Abdullah's new place barrack number one
azan khan - फोटो : अमर उजाला

सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम का दो मार्च तक नया ठिकाना जिला कारागार की बैरक संख्या एक होगा। उनकी पत्नी एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा को महिला बैरक में रखा गया है। इससे पूर्व आपातकाल के दिनों में आजम खां जेल जा चुके हैं। लेकिन हाल ही में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों में वह पहली बार सलाखों के पीछे भेजे गए हैं। 

विज्ञापन


कोर्ट से आजम, उनकी पत्नी और बेटे को जेल भेजो जाने के आदेश की सूचना मिलने के बाद से ही जेल प्रशासन ने तैयारी कर ली थी। बैरक नंबर एक में साफ सफाई करा ली गई थी। आजम खां और अब्दुल्ला को जिला जेल के बैरक नंबर एक में रखा गया है। आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला का नया ठिकाना जिला जेल का बैरक नंबर एक हो गया है जबकि उनकी पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा को महिला बैरक में रखा गया है। अब्दुल्ला आजम और तजीन फातमा को पहली बार सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। 
विज्ञापन


आजम ने कोर्ट में कहा मेरी तबीयत है खराब 
सांसद आजम खां ने कोर्ट को अवगत कराया कि उनकी तबीयत खराब रहती है। साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी बीमार चल रही हैं। वह खुद सांसद हैं और उनकी पत्नी विधायक। लिहाजा जेल में उनको उनकी सेहत को ध्यान रखते हुए सुविधाएं दी जाएं। कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि सांसद और विधायक के स्वास्थ्य की जांच कराई जाए। दोनों को जेल मैन्युअल के हिसाब से जो सुविधाएं निर्धारित हैं प्रदान की जाएं। जेल में पहुंचने के बाद चिकित्सक ने सांसद और विधायक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed