फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   azajm told where i have to go, i do not know

मेरा सफर कहां का है, मुझे खुद नहीं पता: आजम-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
azajm told where i have to go, i do not know
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम विधानसभा सदस्यता की शपथ लेने के लिए रविवार आधी रात के बाद लखनऊ रवाना हो गए। इससे पहले आजम खां अपने वालिदैन की कब्र पर गए और फातिहा पढ़ी। इस दौरान आजम खां ने लखनऊ जाने के सवाल पर कहा कि इतने खतरे हैं तो ये कहना कि मेरा सफर कहां का है, मुझे खुद नहीं पता।
विज्ञापन

रविवार को आधी रात के बाद करीब पौने एक बजे आजम खां कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए। सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ लेने के लिए उनके बेटे स्वार से विधायक अब्दुल्ला आजम भी उनके साथ गए। लखनऊ रवाना होने से पहले आजम खां घर के निकट स्थित एक कब्रिस्तान गए और अपने वालिदैन की कब्र पर फातिहा पढ़ी। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आजम ने कहा कि मैं अपने वालिदैन की कब्र पर फातिहा पढ़ने आया था। लखनऊ रवाना होने के सवाल के जवाब में कहा कि जब जेल में इंस्पेक्टर कह सकता है कि आप भूमिगत रहिएगा, आप पर बहुत मुकदमे हैं, ऐसा न हो कि आपका एनकाउंटर हो जाए। जब इतने खतरे हैं तो ये कहना कि मेरा सफर कहां का है, मुझे खुद नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed