फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   azajm met with sp workers

जेल से बाहर आए सपा कार्यकर्ता तो आजम पहुंचे मिलने-0000

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
azajm met with sp workers
रामपुर। लोकसभा के उपचुनाव की प्रक्रिया के दौरान शांति भंग के आरोप में जेल भेजे गए सपा कार्यकर्ता जेल से रिहा हो गए। इस जानकारी पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, अपने बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम के साथ उन कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। आजम खां ने कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और गले लगाया।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के मतदान से पहले पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को रेड कार्ड जारी किए थे। साथ ही कई लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान भी किया था। इनमें से कुछ लोगों को जेल भेज दिया गया था। इन लोगों में कई सपा कार्यकर्ता भी थे।
विज्ञापन

इस कार्रवाई को लेकर सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने मतदान दिवस से पहले प्रेसवार्ता कर पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को थाने बुलाकर जेल भेजने का आरोप लगाया था। शांति भंग की कार्रवाई में जेल गए कई लोगों को मतदान के बाद जमानत मिल गई। ये लोग शुक्रवार की रात रिहा हो गए। जब सपा कार्यकर्ता जेल से रिहा हुए तो सपा के नेता एवं शहर विधायक आजम खां अपने बेटे स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम और सपा प्रत्याशी आसिम राजा के साथ कार्यकर्ताओं का स्वागत करने और उनसे मिलने पहुंचे। आजम खां ने कार्यकर्ताओं को माला पहनाई और उनसे बात की, गले भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed