फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   awerness about road safety and traffic rules

एनसीसी कैडेट्स को दी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
awerness about road safety and traffic rules
मुरादाबाद। जिस तरह छात्र एनसीसी में अनुशासन का पालन करते हैं। उसी तरह सड़क पर चलते समय, वाहन चलाते समय भी नियमों का पालन करना चाहिए। 24 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से %सड़क सुरक्षा की चुनौतियां एवं उनका समाधान% विषय पर आयोजित सेमिनार में यह बात बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एमएस महर ने कही।
विज्ञापन

एसएस इंटर कॉलेज बृहस्पतिवार को हुए सेमिनार में छात्रों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। 24 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एमएस महर ने बतौर मुख्य अतिथि कैडेट्स को जीवन में हमेशा यातायात नियमों का पालन करने और कभी भी उल्ल्घंन न करने की शपथ दिलाई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कैडेट्स को दुपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, डिजिलॉकर एप का प्रयोग करने, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने की अपील की। चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। एसएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम अध्यक्ष रवि कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सेमिनार के संयोजन में मेजर एनएन त्रिवेदी, कैप्टन शिव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन हिंदू कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉॅ. राजीव चौहान ने किया। सेमिनार में हिंदू डिग्री कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज और एसडीएम इंटर कॉलेज के कैडेट्स ने भाग लिया जबकि सूबेदार रविंद्र सिंह, सूबेदार सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed