फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   avoid cake on atal birthday

अटल के जन्मदिन पर केक से परहेज

Mon, 25 Dec 2017 03:16 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
avoid cake on atal birthday
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : SELF

विज्ञापन
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सोमवार को भाजपाई धूमधाम से मनाएंगे। पहली बार जिले में बूथ स्तर पर 1700 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तीन-तीन बूथों पर एक-एक प्रभारी नेता की तैनाती की गई है। कार्यक्रम में अटल बिहारी के जीवन पर गोष्ठी तथा मिठाई वितरण होगा। केक काटने से परहेज किया गया है।

निकाय चुनाव में सफलता मिलने के बाद भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन बूथ स्तर पर मनाने की तैयारी की है। इसके पीछे बड़ा कारण अटल बिहारी सरकार की उपलब्धियों का निचले स्तर पर बखान करना तथा 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की स्थिति का आकलन करना भी है।
विज्ञापन


जन्मदिन मनाने के लिए बूथ स्तर पर प्रभारी तैनात किए गए हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई है। जिले में 1200 बूथों पर कार्यक्रम के लिए 400 पदाधिकारियों को तैनात किया है। महानगर में 400 बूथों, 50 वार्डों में बूथ प्रभारी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में दोपहर एक बजे मरीजों को फल और गर्म पकड़े वितरित किए जाएंगे।


जिले में 1200 बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया जाएगा। केक काटना भारतीय संस्कृति का अंग नहीं है, इसलिए इससे परहेज किया जाएगा।
- हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed