फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto lifter arrested for stealing car, partner absconded after firing

कार चोरी करने वाला ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, फायरिंग कर साथी फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Auto lifter arrested for stealing car, partner absconded after firing
मुरादाबाद। बुद्घि विहार से कार चोरी करने वाले ऑटो लिफ्टर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि इसका एक साथी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से एक कार बरामद किया है। यह कार बुद्घि विहार से चोरी की गई थी।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार से 27 अप्रैल की रात रवि चौधरी की कार चोरी कर ली गई थी। उन्होंने कार अपने घर के बाहर खड़ी थी। सुबह जागे तो घटना की जानकारी हो पाई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। 24 अप्रैल को भी बुद्धि विहार एक कार चोरी की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे जरिये पुलिस को पता चला कि कार चोरी की घटना संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी खालिद उर्फ मुन्ना और मैनाठेर थानाक्षेत्र के आजम वाली मिलक निवासी फैसल उर्फ बॉबी ने की थी। रविवार रात मझोला पुलिस को सूचना मिली थी दोनों आरोपी चोरी की कार से टीपी नगर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मैनाठेर की पुलिया के पास कार को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान चालक पुलिस को देखकर गौशाला वाले रास्ते की ओर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी खालिद उर्फ मुन्ना दबोच लिया, जबकि उसका फैसल उर्फ बॉबी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी से बुद्घि विहार से 27 अप्रैल को चोरी की कार बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी फैसल उर्फ बॉबी के साथ 24 अप्रैल को भी कार चोरी की थी। एएसपी ने बताया कि आरोपी खालिद उर्फ मुन्ना को सोमवार शाम कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed