{"_id":"681fbd7aae26f5f7880961e4","slug":"auto-driver-raped-a-teenager-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-640995-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ऑटो चालक ने किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ऑटो चालक ने किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र की किशोरी को ऑटो चालक अगवा कर ले गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने दर्ज कराए केस में बताया कि नागफनी के बंगला गांव निवासी ऑटो चालक विपिन उसकी 16 वर्षीय बेटी को ऑटो में बैठाकर हड्डी मिलक के पास किराये के मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसे शांत कर दिया। कुछ दिन के बाद पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। कई बार आरोपी ने उसे अपने घर आने के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने आने से इन्कार किया तो आरोपी धमकी देने लगा। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।