फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Auto driver poured petrol on police and himself on challan

पुलिस कर्मियों पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश, ऑटो चालक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Auto driver poured petrol on police and himself on challan
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों का चालान को लेकर ऑटो चालक से विवाद हुआ। आक्रोश में आए ऑटो चालक ने पहले पुलिसकर्र्मियों और फिर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का। खींचतान के दौरान और आग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पेट्रोल की बोतल के साथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, स्वंय व पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने काप्रयास करने व लॉकडाउन का पालन न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र में गांधीनगर चौराहे के पास शुकवार को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो सामने से आता दिखा हेड कांस्टेबिल प्रमोद कुमार ने हाथ से इशारा कर ऑटो रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने ऑटो की रफ्तार और तेज कर दी। प्रमोद के साथ दो पुलिसकर्मी और थे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने फिर से उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों पर ऑटो चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने ऑटो को रोका और चालक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसका चालान करने लगे। चालक ने ई-चालान करने के लिए कहा। पुलिसकर्मी तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चालान की रकम नकद मांगी। चालक राजी नहीं हुआ। पुलिस से विवाद होने लगा। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मौके से भाग गया लेकिन कुछ देर बाद एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंच गया। आरोप है कि उसने पहले पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल डाला। इसके बाद अपने ऊपर भी पेट्रोल छिड़का। उसने आग लगाने की कोशिश की।

घटनाक्रम देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए लेकिन पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक को खींचतान के बाद पकड़ लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम सनी निवासी गुलाबबाड़ी थाना कटघर बताया। थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि सनी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने , स्वंय व ड्यूटी पर पुलिस कर्मी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के प्रयास करने व लॉक डाउन का पालन न करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed