{"_id":"5f8b42ca8ebc3e9bd0126025","slug":"audio-viral-moradabad-news-mbd3664449179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा की फाइल पास कराने में कमीशन की शर्त का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा की फाइल पास कराने में कमीशन की शर्त का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
अमरोहा/ढबारसी। मनरेगा के कामों और भुगतान को हरी झंडी से पहले रिश्वत के तौर पर कमीशन की शर्त अक्सर विभागीय दफ्तरों में चर्चा में रहती है। इस बीच ऐसे हालात बयां करती एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसमें खुलकर एक फाइल पर पांच प्रतिशत कमीशन की बात कही जा रही है।
मामला गंगेश्वरी ब्लाक से जुड़ा हुआ है। करीब 2 मिनट 47 सेकेंड की ऑडियो क्लिप में मौजूद आवाज को ब्लाक के एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक रोजगार सेवक के बीच की बात बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि क्लिप में मौजूद बातचीत के मुताबिक एक रोजगार सेवक ने अपने बेटे को मनरेगा से जु़ड़ी दो फाइलें लेकर ब्लॉक दफ्तर भेजा तो वहां कंप्यूटर आपरेटर फोन पर रोजगार सेवक से कहता है कि अब सिस्टम बदल गया है। बीडीओ साहब पांच प्रतिशत कमीशन पहले लेते हैं। पैसे न होने की बात के जवाब में कंप्यूटर आपरेटर अपने एटीएम कार्ड से पैसे निकलवाकर काम कराने और बात में अपनी रकम वापस ले लेने के प्रति आश्वस्त करता है।
यह ऑडियो विकास खंड गंगेश्वरी नरेगा के नाम से बने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर पहुंच गया। इसके बाद आनन फानन एपीओ और एडीओ सहित कई अधिकारियों ने खुद को ग्रुप से अलग (लेफ्ट) कर लिया। कुछ देर में ही ग्रुप को डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन
इस ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। तीसरा पक्ष आपस में कुछ भी बात करके ऑडियो वायरल कर सकता है। इसका मुझसे कोई संबंध नहीं है।
- जाकिर अली, खंड विकास अधिकारी, गंगेश्वरी