{"_id":"5cc6288bbdec220746189444","slug":"atul-maheshwari-scholarship-gave-wings-to-amitesh-dreams-wants-to-help-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृति से मिली सपनों को उड़ान, अमितेश बोले- ग्रामीणों की सेवा करना मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति से मिली सपनों को उड़ान, अमितेश बोले- ग्रामीणों की सेवा करना मकसद
Mon, 29 Apr 2019 03:56 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
अमितेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल जिले के अमितेश कुमार ने दसवीं यूपी बोर्ड की परीक्षा में 88.50 फीसदी अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। अमितेश को इसी साल अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिली है। मामूली आर्थिक स्थिति वाले अमितेश संभल जिले के दूरदराज इलाके गुन्नौर के गांव रामनगर के निवासी हैं।
विज्ञापन
अमितेश के पिता राजीव कुमार के पास बहुत कम जमीन है। वह बहजोई में शिक्षा मित्र हैं। बेटे को बहजोई में रहकर पढ़ा रहे हैं। परीक्षा परिणाम की जानकारी उसे चंद्रपाल आर्य इंटर कालेज के प्राचार्य से मिली। अमितेश के साथ पिता राकेश कुमार ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति प्राप्त होने पर अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन
अमितेश का कहना है कि वह आईएएस बनकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्थिति में सुधार लाना चाहता है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से उसके सपनों को पंख लगे हैं। जिले में तीसरा स्थान पाने पर उसे सभी लोग बधाइयां दे रहे हैं। उसे बेहद अच्छा लग रहा है। अब वह पहले से ज्यादा मेहनत करेगा जिससे अपना सपना पूरा कर सके।
विज्ञापन