अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: मुरादाबाद में उत्साह के साथ केंद्र पर पहुंचे छात्र, बोले- पूरे होंगे अरमान
मुरादाबाद में आईएफटीएम विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह दिखा। मुरादाबाद-अमरोहा, रामपुर और चंदौसी समेत अन्य जिलों में सुबह से ही परीक्षा देने के लिए चयनित केंदों पर छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे थे। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों में भी परीक्षा को लेकर उत्सुकता दिखी।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के दूसरे चरण की परीक्षा पांच नवंबर को 38 शहरों के 45 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा की सारी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 38 हजार से अधिक ने छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदन किया था।
मुरादाबाद में आईएफटीएम विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 29 अक्तूबर, को 37 शहरों के 37 केंद्रों पर 19 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस द्वारा भेजे गए थे।
इन केंद्रों पर हो रही परीक्षा
गोरखपुर (दो पालियों में), मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, फरीदाबाद, वाराणसी, बलिया, राबर्ट्सगंज(दो पालियों में), देवरिया, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, सिरमौर, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, लखनऊ(दो पालियों में), फैजाबाद (दो पालियों में), सुलतानपुर, गोंडा, अयोध्या, करनाल, कैथल, अंबाला, प्रयागराज(दो पालियों में), मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, सोलन और बिलासपुर (हिमाचल)।
दृष्टिहीन छात्रों को राइटर लाने की अनुमति
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी
- एक ही लिखित परीक्षा होगी।
- परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- प्रवेश पत्र में कोई दिक्कत हो तो अपने स्कूल का आई-कार्ड या आधार कार्ड साथ लेकर आएं
- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी, नीला या काला डॉट
- पेन साथ लाएं
- परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।