{"_id":"61f0583c8e9a903be1646b66","slug":"attended-nephew-s-birthday-party-at-night-masons-found-hanging-in-the-morning-city-news-mbd4170762119","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में भतीजे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ, सुबह फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में भतीजे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुआ, सुबह फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के कमला विहार में राजमिस्त्री ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। वह सोमवार रात अपने भतीजे के जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था। मंगलवार सुबह उसका शव पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस के मुताबिक, कटघर के पीतल बस्ती कमला विहार निवासी राजेंद्र सैनी उर्फ गुड्डू (26) पुत्र सुरेश सैनी राजमिस्त्री था। मई 2021 में उसकी शादी रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के खइया खेड़ा निवासी शीतल के साथ हुई थी। बारह दिन पहले शीतल अपने मायके चली गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात राजेंद्र के भाई राजेश सैनी के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन पार्टी में परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए थे। राजेंद्र भी पार्टी में शामिल हुआ। खाना खाने के बाद राजेंद्र अपने कमरे में जाकर सो गया था। सोमवार सुबह मां कृष्णा, बहन रेखा और भाई राजेश ने राजेंद्र को पंखे से गमछे के सहारे लटका देखा तो परिवार में चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर नमूने लिए हैं। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।