फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attemt to rape with friend,s wife

दोस्त ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
attemt to rape with friend,s wife
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने अपने पति से इसकी शिकायत की तो उसने महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ 2020 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल में पति का दोस्त भी उस पर गलत नजर रखता था। 24 जून 2022 को पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने इसकी शिकायत पति से की तो पति ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पति के साथ सास ननद और पति के दोस्त ने भी उसके साथ मारपीट की। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed