{"_id":"5d3a19bc8ebc3e6c990bc80b","slug":"attempting-to-kidnap-children-city-news-mbd316319466","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिखारियों के वेष में बच्चों को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिखारियों के वेष में बच्चों को अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। कोतवाली के गांव रतूपुरा में खेल रहे दो बच्चों के अपहरण करने का प्रयास कर रहे लखीमपुर खीरी के पांच लोगों को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उनके कब्जे से बच्चों को मुक्त करा लिया। मॉब लिंचिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपहरण की कोशिश करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंची उत्तराखंड की थाना कुंडा पुलिस ने कोतवाली ठाकुरद्वारा पहुंचकर अपने क्षेत्र से एक बच्चे के गायब होने के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की।
गुरुवार को लखीमपुर खीरी के थाना गोकर्णनाथ के गांव अमरतापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार अपने साथी गांव जहानपुर निवासी कैलाश, राजेश, सोनू व नंदराम हाल निवासी काशीपुर उत्तराखंड रतूपुरा में भीख मांग रहे थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने भीख मांगने के दौरान गांव के मोहम्मद अलफेज (8) पुत्र शरीफ अहमद व अरमान (10) को बाग में आम खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। दोनों बालकों का कहना है कि भीख मांगने वाले हमें जबरन अपने साथ ले जाने लगे तो उन्होंने शोर मचा दिया, जिस पर भीड़ वहां आ गई। उन्होंने पांचों भीख मांगने वालों को पकड़ लिया। भीड़ ने पांचों आरोपियों की जमकर पिटाई की। उन्हें पीट पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों बालकों को उनके कब्जे से छुड़ाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। मॉब लिंचिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों और बच्चों व उनके अभिभावकों को अपने साथ कोतवाली ले आई। उनके पकड़े जाने की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड पुलिस भी ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंची। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की लेकिन कोई सफ लता नहीं मिली। उधर कोतवाली ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनका नामपता और आपराधिक इतिहास जनपद लखीमपुर पुलिस से मांगा गया है। स्थिति स्पष्ट होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।