फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempted to rape girl

युवती से दुष्कर्म करने का किया प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attempted to rape girl
कुंदरकी। एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास करने की घटना सामने आई है। विरोध करने पर उसके घर में तोड़फोड़ भी की गई । मैनाठेर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक युवती ने मैनाठेर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही तीन युवक उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते रहते हैं। बीते 18 अगस्त की शाम लगभग छह बजे जब वह मस्जिद से अपने घर आ रही थी तो इन लोगों ने उसे देखकर इशारे करने शुरू कर दिए। विरोध करने पर इन लोगों ने हाथापाई की।
विज्ञापन

वह किसी तरह बच कर अपने घर आई तो यह तीनों युवक भी उसके घर में घुस आए। उस समय उसकी मां घर पर अकेली थी। मां को कहने लगे कि उन्हें नहीं छोड़ेंगे और तीन युवकों ने उसको बुरी नियत से घर के अंदर ही पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता को जब उसकी मां ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके भी कपड़े फाड़ दिए। मां-बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए जिनको देखकर तीनों आरोपी घर में रखा सामान तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मैनाठेर पुलिस का कहा कि विवेचना कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed