{"_id":"66c960c84f92d09b000e0a3a","slug":"attempted-rape-of-two-girls-locked-in-a-room-and-frightened-with-a-fake-snake-at-moradabad-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मासूम बच्चियों को कमरे में बंद कर नकली सांप से डराया, फिर किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मासूम बच्चियों को कमरे में बंद कर नकली सांप से डराया, फिर किया घिनौना काम
Sat, 24 Aug 2024 10:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:56 AM IST
सार
मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने दो मासूम बच्चियों को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उन्हें नकली सांप से डराया और फिर दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
Attempted rape
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के एक मोहल्ले में शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे दो बच्चियों को एक युवक ने कमरे में बंद कर उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने उन्हें नकली सांप से डराया। एक बच्ची भागकर बाहर आ गई और शोर मचा दिया। इसके बाद मासूमों के परिजन और अन्य लोग आ गए।
उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और दूसरी बच्ची को छुड़ाया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। अगवानपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी कक्षा तीन में पढ़ती है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह छह वर्षीय फुफेरी बहन के साथ बाजार से समोसा लेने गई थी।
बाजार में एक युवक बच्चियों को बिस्कुट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। बच्चियों को ले जाकर आरोपी ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और दोनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने बच्चियों को खिलौले वाले सांप से डराया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर बच्चियों की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने आठ वर्षीय बच्ची को कमरे में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया। वहीं घर का गेट बंद करके दूसरी बच्ची को आंगन में खड़ा कर दिया और वह मकान की छत पर चला गया।

काफी देर तक आंगन में खड़ी बच्ची किसी तरह घर से निकलकर बाजार में पहुंच गई। बाजार में उसको ममेरी बहन मिल गई। किशोरी पहले से उसको बाजार में तलाश रही थी। उसने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया। किशोरी बाजार से दो युवकों को साथ में लेकर मकान पर पहुंची।
उन्होंने मकान का ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकाल। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामपुर के एक गांव का रहने वाला है। एक साल से किराये के मकान में रहता था। यहां वह बिस्कुट बेचने का काम करता था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।