फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   attempted cheating by creating fake account of bjym districyt president

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की फेसबुक आईडी का क्लोन साइबर ठगी की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
attempted cheating by creating fake account of bjym districyt president
मुरादाबाद। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी की फेसबुक आईडी का क्लोन बनाकर उनके परिचित और दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर साइबर ठगी की कोशिश की गई। साइबर अपराधी ने एक घंटे में सैकड़ों लोगाें को मार्मिक मैसेज भेजकर रुपये मांगे। इसकी जानकारी होने पर भाजपा नेता ने साइबर सेल में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी डिलीट कर दी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित अवंतिका कालोनी में रहने वाले गजेंद्र चौधरी हिंदू कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर उनकी गजेंद्र चौधरी नाम से फेसबुक आईडी बनी है। शुक्रवार को साइबर अपराधियों ने उनके नाम से फेसबुक पर एक अन्य आईडी बना ली। डीपी पर भी गजेंद्र चौधरी का फोटो लगा लिया। इसके बाद आरोपी ने उनके परिचित, दोस्तों और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजनी शुरू कर दी। जिसने भी फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की। उनके पास मैसेंजर के जरिये मैसेज भेजे गए। मार्मिक मैसेज में कहा गया कि उनके किसी मित्र का एक्सीडेंट हो गया है, जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुपयों की जरूरत है। लोगों ने गजेंद्र चौधरी को कॉल कर मामले की जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि उनकी फेसबुक आईडी का क्लोन बना कर लोगों से रकम मांगी जा रही है। भाजपा नेता ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने और साइबर थाना में की है। साइबर थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed