फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to take possession of shopkeeper's land in the city

शहर में दुकानदार की जमीन पर कब्जे की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Attempt to take possession of shopkeeper's land in the city
मुरादाबाद। कपड़े की छोटी सी दुकान चलाने वाले शख्स की जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। रविवार को मोहल्ला ढक्का में आबादी के बीच स्थित भूमि पर दुकानदार के निर्माण कार्य में बाधा डालकर आरोपियों ने अपना निर्माण शुरू करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया। दुकानदार का आरोप है कि पुलिस ने अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चिड़िया टोला लाइनपार निवासी सीताराम अग्रवाल की कपड़े की छोटी सी दुकान है। सीताराम के मुताबिक मोहल्ला ढका में 1350 वर्ग मीटर उनकी भूमि है। करीब 30 साल पहले भूमि खरीदी थी। संबंधित भूमि पर वह काबिज है। भूमि पर चहारदीवारी कराकर एक कमरा भी बनाया हुआ है। आरोप है कि कुछ समय पहले कुछ भूमाफिया ने उनकी जमीन खरीदने की इच्छा जताई, लेकिन सीताराम ने भूमि बेचने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से भू माफिया पड़ोसी के साथ मिलकर उनकी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश में लगा है। बीच-बीच में कब्जे की कोशिश भी की गई। उसे धमकाया व जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार को उनकी भूमि पर आरोपियों ने निर्माण कार्य को तहस-नहस करने के साथ वहां अपने स्तर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने इसकी शिकायत थाना मझोला पुलिस से की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किए जा रहे निर्माण को रुकवा दिया। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। सीताराम ने बताया कि एसडीएम से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की, लेकिन जांच और कार्रवाई के नाम पर उसे टरकाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि सीताराम की शिकायत पर पुलिस बल को मौके पर भेज कर कार्य रुकवा दिया था। दोनों पक्षों से थाना अथवा तहसील दिवस में अपने अभिलेखों के साथ पहुंच कर अपना-अपना पक्ष रखने को कहा गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर वहां कब्जा जैसा कुछ नहीं मिला। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed