फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to run car over policemen posted on barrier duty in Amroha

बदमाशों का दुस्साहस: बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे सिपाही

Wed, 21 Aug 2024 05:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 Aug 2024 05:44 PM IST
सार

बदमाश लूट के बाद भाग रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बैरियर लगाकर उन्हें रुकने के लिए इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर बैरियर पर तैनात कांस्टेबल सूरज कुमार और अरुण कुमार के ऊपर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ा दी।

विज्ञापन
Attempt to run car over policemen posted on barrier duty in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल में लूट करके भागे बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। गनीमत रही कि इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जबकि, बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। दो सिपाही चोटिल हो गए। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

19 अगस्त को एक फॉर्च्यूनर में सवार लोग संभल में लूट की घटना करके भागे थे। हाई अलर्ट की जानकारी मिलते ही दरोगा पुष्पेंद्र राठी, अपने साथी कांस्टेबल विनोद कुमार, सूरज कुमार व अरुण कुमार ओर होमगार्ड राजवीर सिंह के साथ लकड़ा चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी टीपी नगर चौराहे की तरफ से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार आती दिखाई दी। तभी पुलिसकर्मियों ने बैरियर लगाकर उसे रोकने के लिए इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर बैरियर पर तैनात कांस्टेबल सूरज कुमार और अरुण कुमार के ऊपर जान से मारने की नीयत से कार चढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लगे बैरियर में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने कार को नौगांमा सादात की तरफ दौड़ा दिया। इस दौरान कांस्टेबल सूरज और अरुण कुमार चोटिल हो गए। जिसके बाद दरोगा पुष्पेंद्र राठी ने होमगार्ड विनोद कुमार और राजवीर के साथ गाड़ी का पीछा किया तभी कर चालक बिजनौर रोड पर बने वासुदेव गेट के अंदर घुस गया लगातार पुलिस कर्मियों को पीछा देखकर आरोपी चालक कार को जटी वन रोड पर छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। इस दौरान आरोपी कार चालक व अन्य लोग घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। इस दौरान पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की नीयत से हमला करने और बैरियर को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार में दो बैग मिले हैं, जिसमें पहने हुए पुराने कपड़े मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed