फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to rape an eight year old child, accused arrested

Moradabad News: आठ साल के बच्चे से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape an eight year old child, accused arrested
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के पार्क में शुक्रवार दोपहर स्कूल के क्लर्क ने एक बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। रविवार शाम फिर से आरोपी पार्क में पहुंच गया। उसे देखकर बच्चा डर गया और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइंस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सुमित मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका आठ साल का भतीजा तीसरी कक्षा में पढ़ता है। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे भतीजा पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान वहां आरोपी पहुंच गया। उसे देखकर बच्चा डर गया और घर पहुंच गया।
विज्ञापन


उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसे सुमित मिल गया था और उसे अपने साथ पार्क में ले गया था। तब आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वह बच्चे को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि वह धामपुर स्थित एक निजी स्कूल में क्लर्क है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में बच्चे ने दो दिन तक नहीं की शिकायत

आरोपी सुमित ने शुक्रवार को बच्चे के साथ घिनौनी हरकत की थी। तब आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने घर जाकर शिकायत की तो वह उसकी हत्या कर देगा। इसी डर में बच्चे ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी नहीं दी। रविवार शाम बच्चा अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गया। बच्चा आरोपी को देखकर डर गया और वह वहां से भागकर अपने घर में छिप गया। परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने दो दिन पहले हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed