{"_id":"65d9050b8debd81de50b5664","slug":"attempt-to-rape-a-woman-after-entering-the-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-349917-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। महिला दो बच्चियों के साथ घर में अकेली रहती है। पड़ोस में रहने वाला युवक उस बुरी नजर रखता है। उसे कई बार समझाने के बाद आरोपी ने हरकतें बंद नहीं की। 11 फरवरी को आरोपी युवक अपने भाई और बहनोई को लेकर दोपहर तीन बजे महिला के घर में घुस आया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा। आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाते हुए विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। इसकी शिकायत बिलारी थाने में की लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। परेशान होकर एसएसपी से शिकायत की है। बिलारी थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।