फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to kill constable's wife by strangulation in front of SSP office

Moradabad News: एसएसपी कार्यालय के सामने सिपाही की पत्नी का गला दबाकर मारने का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill constable's wife by strangulation in front of SSP office
मुरादाबाद। एसएसपी ऑफिस के सामने शनिवार को सिपाही की पत्नी का गला दबाकर जेठ और फूफा ने मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने जेठ और उसके फूफा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के लक्ष्मण कॉलोनी निवासी ईशु ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति प्रवीण कुमार की मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनाती थी। अक्तूबर 2022 को बीमारी के चलते पति प्रवीण कुमार की मौत हो गई। पति के स्थान पर नामिनी कॉलम में अपना नाम दर्ज कराने के लिए वह शुक्रवार को एसएसपी मुरादाबाद के आफिस आई थीं। आरोप है कि आठ फरवरी को एसएसपी कार्यालय के सामने ही जेठ पवन कुमार निवासी सरूरपुर थाना बागपत और फूफा नरेंद्र कुमार निवासी दिल्ली ने रास्ता रोक लिया। दोनों ने अपने साथ रखने के लिए दबाव बनाया। इनकार करने पर जेठ ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आस पास लोग इकट्ठा हुए दोनों मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार और नरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि इस केस की पुलिस विवेचना कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed