फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Attempt to kidnap a girl student returning home after taking her exam

Moradabad News: परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा के अपहरण का प्रयास

Wed, 25 Feb 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a girl student returning home after taking her exam
बिलारी। सैफनी के एक इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर पैदल घर लौट रही छात्रा का बिलारी थाना क्षेत्र में सोमवार को अपहरण करने का प्रयास किया गया। अपहरण और छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रों जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना में रामपुर जिला निवासी दो युवकों के खिलाफ एससी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना बिलारी के रामपुर जिले की सीमा से मिले हुए एक गांव निवासी 17 वर्षीय छात्रा रामपुर जिले के कस्बा सैफनी स्थित जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दे रही है। छात्रा के भाई की ओर से सोमवार देर रात बिलारी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 फरवरी की दोपहर दो बजे उसकी बहन सैफनी इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा का पेपर देकर वापस पैदल घर लौट रही थी। जेसे ही वह थाना बिलारी क्षेत्र में अकबरपुर गांव के ईंट भटठे के निकट पहुंची तभी बाइकसवार रामपुर जिले के कस्बा और थाना सैफनी निवासी कमरुददीन और नावेद ने उसकी बहन को रोककर जबरन अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास किया और छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन

छात्रा के भाई का आरोप है कि उसकी बहन ने जब मोटरसाइकिल पर बैठने और गाली देने का विरोध किया तब दोनों उसे घेरकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी दौरान छात्रा के गांव निवासी उसके परिचित दो ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए जिन्हें देखकर सैफनी निवासी दोनों आरोपी उसकी बहन को छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एससी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के अलावा भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed