{"_id":"6154c0de8ebc3e032c28d52a","slug":"attacked-with-knife-in-mughalpura-case-filed-against-three-city-news-mbd4044278130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलपुरा में युवक पर चाकू से हमले, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलपुरा में युवक पर चाकू से हमले, तीन के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मुगलपुरा थानाक्षेत्र के वारसी नगर निवासी आमिर ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले तीन तलाक के मामले में जेल भेजा गया था। जेल में उसकी दोस्ती लालबाग निवासी सुहेल से हो गई थी। आमिर ने बताया कि मंगलवार शाम सुहेल ने उसे खाना खाने के लिए अपने घर बुलाकर ले गया था।
आरोप है है कि मोहल्ले के ही राजू और अय्यूब भी वहां आ गए। उन्होंने आमिर से नशा करने के लिए रुपयों की मांग की। रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उससे सात हजार दो सौ रुपये भी छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने घायल आमिर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।