{"_id":"664a99a1081f15cff108ea96","slug":"attack-on-tamil-nadu-police-reached-pakbada-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-404120-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में तमिलनाडु पुलिस पर हमला, डकैती का माल बरामद करने पहुंची थी, दो दरोगा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में तमिलनाडु पुलिस पर हमला, डकैती का माल बरामद करने पहुंची थी, दो दरोगा जख्मी
Mon, 20 May 2024 06:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:00 AM IST
सार
मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में डकैती का माल बरामद करने पहुंची तमिलनाडु पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस ने बीच बचाव किया तो उनसे भी मारपीट की गई। घटना में दो दरोगा जख्मी हो गए हैं। नौ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस(FILE)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डकैती का माल बरामद करने पाकबड़ा पहुंची तमिलनाडु की पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पाकबड़ा थाने के दो उपनिरीक्षक भी घायल हो गए। पुलिस ने नौ नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के बिल्लुपुरम थाना निवासी गीता देवी के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने छह अप्रैल को डकैती की घटना को अंजाम दिया था। तमिलनाडु पुलिस की छानबीन के दौरान कुछ बदमाशों को हिरासत में ले लिया था। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि डकैती का माल मुरादाबाद के पाकबड़ा निवासी सराफा व्यापारी पास है।
विज्ञापन
इसके बाद तमिलनाडु की पुलिस ने पाकबड़ा पुलिस से संपर्क किया। तमिलनाडु की टीम रविवार को सराफा बाजार निवासी अकबर और युसूफ की सराफा की दुकान पर पहुंच गई। यहां पर पुलिस ने माल की तलाशी शुरू की तो सराफा व्यापारी ने विरोध किया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने पुलिस से गाली गलौज शुरू कर दी। आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी पाकबड़ा थाने को दी। थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान मारपीट में पाकबड़ा थाने में तैनात दारोगा कुलदीप तोमर और आकाश त्यागी घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने हमला कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है।
उपनिरीक्षक कुलदीप तोमर की तहरीर पर पुलिस ने अकबर, युसुफ, फरजन, युनुस, अब्दुल गनी, वसीम, हनीफ मिददा, शायरा बानो, हीना परवीन को नामजद और छह अज्ञात महिला- पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालना, मारपीट, और पुलिस पर हमला आदि की धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। पुलिस के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। तमिलनाडु के पुलिसकर्मी सुरक्षित है।