{"_id":"6293d1804cf3a25cdb024bc2","slug":"attack-on-polish-karigar-with-knife-city-news-mbd4297207121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में चल रही थी जिसकी शादी की बात, बाहर उसी पर कर दिए चाकू से बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में चल रही थी जिसकी शादी की बात, बाहर उसी पर कर दिए चाकू से बार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रविवार शाम एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के समय उसके घर में उसकी शादी की बात चल रही थी। जबकि वह घर के बाहर खड़ा होकर कुछ लोगों से बात कर रहा था। इसी दौरान उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला उसकी प्रेमिका के भाई और दादा ने किया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, कटघर के बलदेवपुरी निवासी संजय कुमार दिल्ली में पॉलिश का कारीगर है। तीन दिन पहले वह दिल्ली से घर लौटा था। रविवार शाम रामपुर से उसका रिश्ता तय करने के लिए मेहमान आए थे। बताया जा रहा है कि मेहमानों को खाना खिलाने के बाद संजय घर से बाहर आ गया। वह गेट के सामने ही खड़ा होकर कुछ लोगों से बात कर रहा था। घर के अंदर उसकी शादी की बात चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान वहां एक युवक और उसके दादा पहुंच गए। युवक से संजय की पहले कहासुनी हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। युवक और उसके दादा ने संजय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से संजय लहूलुहान हो गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। इसी दौरान हमलावर मौके से भाग गए। परिजन और रिश्तेदार घर से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। संजय को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि संजय के परिवार के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जिस युवक पर हमला करने का आरोप है उसकी दादी ने दो साल पहले संजय के खिलाफ कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि संजय उसकी पोती को बहला फुलसाकर भगा ले गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पुलिस का दावा है कि युवती ने संजय के पक्ष में बयान दिए थे, इसी आधार पर पुलिस ने केस में एफआर लगा दी थी। तब से ही संजय और युवती के भाई के बीच अनबन चल रही थी। इसके बाद संजय दिल्ली में जाकर काम करने लगा था। तीन दिन पहले ही संजय घर लौटा था। रविवार शाम उसके घर में मेहमान आए थे। इसी भनक युवती के भाई और दादा को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मौका पाकर संजय पर हमला कर दिया था। सीओ कटघर डा. अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।