{"_id":"6296693c772de1179607410e","slug":"attack-on-police-team-in-chakare-ki-milak-city-news-mbd429937954","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कर की मिलक में पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्कर की मिलक में पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में वारंटी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर रविवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले की सूचना मिलने पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस के कैंप चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सोमवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हेड कांस्टेबल प्रेमराज, सिपाही इरफान व अरुण को साथ लेकर चक्कर की मिलक में एक वांरटी की तलाश में गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि एनडीपीएस एक्ट के दो आरोपी फरमान और उसका भाई रिहान चक्कर की मिलक में नब्बू के घर में छिपे हैं। बताया जा रहा है कि नब्बू और उसके घर में मौजूद महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को गेट पर ही रोक लिया। पुलिस कर्मियों ने अंदर घुसकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसी बीच नब्बू और उसकी बहनों ने शोर मचाकर आस पड़ोस के अन्य लोग भी बुला लिया। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस टीम को घेर कर हमला किया और दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच हमलावर भी मौके से भाग निकले। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार की तहरीर पर नब्बू की उसकी दो बहनों समेत तीन लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।