फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ATS will bring Harish to Moradabad, the team will investigate the whereabouts of his associates.

Moradabad News: हारिश को मुरादाबाद लेकर आएगी एटीएस, साथियों के ठिकाने खंगालेगी टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
ATS will bring Harish to Moradabad, the team will investigate the whereabouts of his associates.
मुरादाबाद। आईएस में भर्ती करने वाले बीडीएस के छात्र हारिश को एटीएस मुरादाबाद लेकर आएगी और यहां उसके अन्य साथियों की तलाश करेगी। इसके लिए एटीएस उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल करेगी। एटीएस और अन्य जांच एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि मुरादाबाद समेत आस पड़ोस के जिलों में हारिश के कई साथी हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी हारिश ने दो साल पहले मुरादाबाद में एक कॉलेज में बीडीएस में दाखिला लिया था। वहां हॉस्टल में वह शामली निवासी छात्र के साथ रहता था। वह आईएस से जुड़ गया था। इसके बाद उसने अन्य छात्रों को भी इस संगठन से जुड़वा दिया था। 15 मार्च को एटीएस ने उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में एटीएस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे।
विज्ञापन

उसकी गिरफ्तारी से एक सप्ताह पहले ही उससे तीन युवक मिलने आए थे। इसकी जानकारी मिलने पर खुफिया एजेंसी और एटीएस अलर्ट हो गई है। अब हारिश को रिमांड पर लेकर मुरादाबाद लाया जाएगा, ताकि उससे मिलने वाले तीन युवकों के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि एटीएस जल्द ही रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed