{"_id":"66c7e685871f7fd6500ae117","slug":"ats-and-ib-team-reached-doctors-village-for-investigation-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-463742-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डॉक्टर के गांव में जांच को पहुंची एटीएस और आईबी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डॉक्टर के गांव में जांच को पहुंची एटीएस और आईबी की टीम
विज्ञापन
मुरादाबाद। नर्स से दुष्कर्म के मामले में जेल गए आरोपी डॉ. शाहनवाज के गांव में एटीएस और आईबी समेत अन्य एजेंसियां की टीमों ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीमों ने अपने-अपने स्तर से इस मामले में जानकारी जुटाई। डॉक्टर के अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया गया। टीमों ने ग्रामीणों से लंबी पूछताछ की, जिसमें पता चला कि डॉक्टर के परिवार के लोगों का विदेश भी आना-जाना है।
नर्स से दुष्कर्म के मामले का जब शासन ने संज्ञान लिया तो डिलारी का राजपुर केसरिया गांव चर्चा में आ गया। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं है। बृहस्पतिवार को टीमों ने जांच पड़ताल की। इस दौरान यह भी सामने आया है कि डॉ. शाहनवाज के पिता हकीम रहे हैं और तीन मदरसे चलाते हैं। एक मदरसे पर अधिकांश समय बाहर से ताला लटकता रहा है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिली कि डॉक्टर का एक भाई विदेश से एमबीबीएस करके आया है।
इसके अलावा भी परिवार के अन्य लोगों का विदेश आना-जाना है। टीमों को यह भी जानकारी मिली है कि शाहनवाज पहले गांव में ही मरीज देखता था, लेकिन लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने पर उसने ठाकुरद्वारा में किराये का भवन लेकर अस्पताल खोल लिया। इसके बाद से वह प्रतिदिन आता-जाता था। ठाकुरद्वारा स्थित अस्पताल में मरीज अधिक आने लगे तो उसने गांव में मरीज देखने बंद कर दिए थे। इसके बाद वह अस्पताल में रुकने भी लगा था।