{"_id":"660349e96c96cecc4b0846a4","slug":"athlete-jyoti-won-silver-medal-in-the-national-championship-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-369859-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नेशनल चैंपियनशिप में एथलीट ज्योति ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नेशनल चैंपियनशिप में एथलीट ज्योति ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांशीरामनगर निवासी एथलीट ज्योति रानी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। पहली ओपन नेशनल रिले चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में 24 मार्च को हुआ। इसमें ज्योति ने मेरठ की नेहा, लखनऊ की शैली व आगरा की प्रियंका के साथ यूपी का प्रतिनिधित्व किया।
ज्योति व उनकी टीम ने 4 गुना 100 मीटर की रिले रेस को 51.07 सेकेंड में पूरा कर लिया। इस तरह यूपी की टीम ने रजत पदक जीत लिया। ज्योति ने बताया कि उनके पिता महीपाल आर्य ई-रिक्शा चालक हैं। छोटे भाई ने भी खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर सेना में चयन पाया है। ज्योति का भी सपना है कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें। मुरादाबाद में कोच न मिलने के राण वह दिल्ली में रहकर अभ्यास कर रही हैं। कठिन हालात में अधूरी डाइट लेकर ज्योति ने कई प्रतियोगिताओं में मुरादाबाद का नाम रोशन किया है।