{"_id":"6962bfbf68b1e84df006180f","slug":"at-some-places-the-police-kept-waiting-at-other-places-they-resolved-the-matter-and-formed-a-team-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-809825-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कहीं इंतजार करती रही पुलिस तो कहीं किया निस्तारण और गठित की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कहीं इंतजार करती रही पुलिस तो कहीं किया निस्तारण और गठित की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। समाधान थाना दिवस में पुलिस से ज्यादा राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। जिसकी जांच के लिए दरोगा और लेखपाल की टीम बनाकर उन्हें मौके पर भेजा गया। शहर के दस थानों में 21 शिकायतें आई जिसमें से 17 का निस्तारण भी करा दिया गया।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने सिविल लाइंस थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित दो शिकायतें आईं। एक व्यक्ति ने साईं गार्डन में अपनी जमीन बताई है। जिसकी जांच के लिए दरोगा और लेखपाल की टीम का गठन किया गया। इसे अलावा काजीपुरा की एक महिला ने अपने मकान पर कब्जे की शिकायत की। इस मामले में भी टीम को मौके पर भेजा गया। कोतवाली में पुलिस से संबंधित एक, नागफनी में एक, कटघर में राजस्व से संबंधित दो, सिविल लाइंस दो, महिला थाने में एक और मूंढापांडे में सबसे ज्यादा 11 शिकायतें आई जबकि मुगलपुरा, पाकबड़ा, गलशहीद में कोई शिकायत नहीं हैं। एसपी सिटी ने बताया कि 21 शिकायतें आई थीं। 17 का निस्तारण कर दिया गया है। बाकी मामलों की जांच के लिए टीमें गठित की गई है।