फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   At least four new cases after 42 days, ten recovered on Thursday

42 दिन बाद सबसे कम चार नए केस, बृहस्पतिवार को दस हुए स्वस्थ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
At least four new cases after 42 days, ten recovered on Thursday
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के नए केसों की संख्या 42 दिन बाद सबसे कम बृहस्पतिवार को चार मरीजों की रही। दस मरीजों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया। सीएमओ का कहना है कि टीकाकरण का सकारात्मक असर हुआ है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करवाना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में बिजनौर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, गोपालपुर नाथनगला कोकरपुर निवासी 25 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, प्रेमनगर लाइनपार निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को दस और व्यक्तियों के स्वस्थ होने के बाद अब जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 146 रह गई है।
विज्ञापन

30 दिसंबर को आए थे तीन केस
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में 30 दिसंबर को तीन नए केस मिले थे, जबकि उस दिन सक्रिय केसों की संख्या 22 थी। वहीं, तीन जनवरी को सक्रिय केस 81 थे और चार जनवरी को 181 हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20554 व्यक्तियों ने लगवाया टीका
मुरादाबाद। जनपद में बृहस्पतिवार को 20554 व्यक्तियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगवाया। इसमें 14 से 15 आयु वर्ष के 4190 किशोरों ने पहला और 5795 किशोरों ने दूसरा टीका लगवाया। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ष के वर्ग में 3049 ने पहली और 5314 ने दूसरी डोज ली।

कोरोना संक्रमण के केसों में गिरावट आना सुखद है, लेकिन अभी भी शहरवासियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना है। यह टीकाकरण का सकारात्मक परिणाम है कि तीसरी लहर में पिछली दो लहरों की अपेक्षा राहत है। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में केंद्रों पर जाकर टीकाकरण करवाना चाहिए।
डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed