फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Associates of the accused arrived at the court complex to threaten the family of the rape survivor.

Moradabad News: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को धमकाने कचहरी पहुंच गए आरोपी के करीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Associates of the accused arrived at the court complex to threaten the family of the rape survivor.
मुरादाबाद। डिलारी थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार युवती का पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया और फिर कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पीड़िता के पिता का दावा है कि आरोपियों के करीबी कचहरी तक पहुंच गए और धमकाते हुए उन पर समझौता का दबाव बनाया।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण बुधवार को डिलारी थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि 28 सितंबर को उनका बेटा व बेटी गांव में लगा मेला देखने गए थे। कुछ देर बाद बेटा घर आ गया था लेकिन बेटी मेले में ही रुक गई थी। आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले पंकज और योगेश उर्फ नन्हू मेले से उसकी बेटी को अगवा कर ले गए और उसके साथ दरिंदगी की थी। जब बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

बताया कि 29 सितंबर को करीब चार बजे बेटी खुद ही घर पहुंची और आपबीती सुनाई। बेटी ने बताया कि आरोपियों ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। दो दिन तक आरोपी और उसके परिवार के लोग पीड़िता के परिवार पर समझौता के लिए दबाव बताते रहे लेकिन परिवार समझौता करने को तैयार नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद पीड़िता को कोर्ट लेकर पहुंची और बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने अपने बयानों में भी एफआईआर का समर्थन करते हुए बयान दर्ज कराए हैं। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपियों के करीबी उन्हें कचहरी में धमकाने पहुंचे और समझौता के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने धमकाने वालों भी कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed