फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Assembly elections: Nomination will be done from January 21 to 28

विधान सभा चुनाव : 21 से 28 जनवरी तक होगा नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: Nomination will be done from January 21 to 28
भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार विधान सभा चुनावों के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसके तहत मुरादाबाद जिले की सभी छह सीटों पर चुनाव के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुरादाबाद जिले की सभी छह विधान सभा सीटों पर दूसरे चरण में चुनाव होंगे। इसके तहत जिले की छह विधान सभा सीटों कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद शहर, कुंदरकी और बिलारी में चुनाव शांति व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह के मुताबिक मुरादाबाद में निर्वाचन आयोग की अधिसूचना 21 जनवरी को लागू कर दी जाएगी। इसे के साथ उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 28 जनवरी तक उम्मीदवार नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 जनवरी को नाम वापसी की जा सकेगी। मतदान 14 फरवरी को होगा जबकि मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed