फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ASPA preparing to contest elections on 403 seats in the state: Masood

प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है आसपा : मसूद

Sun, 30 Aug 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 30 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
ASPA preparing to contest elections on 403 seats in the state: Masood
बिलारी। आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा. मसूद अहमद ने कहा कि आसपा प्रदेश की सभी 403 सीटों पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आसपा को आगामी चुनाव में भारी सफलता मिलेगी और पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद प्रदेश के आगामी मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन




डा. मसूद अहमद शनिवार शाम बिलारी में शाहबाद रोड स्थित एक मैरिज हॉल में हाजी चांद बाबू द्वारा आयोजित आजाद समाज पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का मुसलमान यह समझ चुका है कि उनका असली हमदर्द कौन है। अकेले आसपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुसलमानों को उनके अधिकार और सम्मान मिलने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश का मुसलमान काफी सोच समझकर आगामी चुनाव में फैसला लेने जा रहा है।
विज्ञापन




सम्मेलन के दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के कार्यकाल में जनता के हितों की अनदेखी हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास, शिक्षा का प्रसार, युवाओं को रोजगार, किसानों को खाद बीज मिलना आदि मुद्दों पर कुछ न बोलकर राजनीतिक लाभ पाने के लिए हिंदू मुसलमान की बात करते हैं। उन्होंने आसपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की मजबूती के लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाएं और प्रत्येक बूथ पर आसपा की मजबूत टीम तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




सम्मेलन की अध्यक्षता डा. अब्दुल मजीद नगलिया जट और संचालन आसपा के जिला मुख्य प्रभारी रामभरोसे भारती ने किया। सम्मेलन आयोजक हाजी चांद बाबू ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। सम्मेलन में मंचासीन आसपा के मंडल प्रभारी रमेश गंधर्व, मंडलाध्यक्ष सचिन सिंह, जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, युवा जिलाध्यक्ष मुनाफ अली, बाबू शराफत अली, सत्तार हुसैन, डा. धर्मवीर सिंह, शिवओम सागर, रोहित सागर, मारूफ हुसैन, मौलाना उमर फारूख, हाजी मेहंदी, भूरे अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed