{"_id":"6914eddcf73c3ed13b039da8","slug":"asif-and-dinu-were-preparing-to-kidnap-two-businessmen-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-769883-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो कारोबारियों को अगवाकर करने की तैयारी में थे आसिफ-दीनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो कारोबारियों को अगवाकर करने की तैयारी में थे आसिफ-दीनू
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने वाले कुख्यात बदमाश आसिफ उर्फ टिड्ढा और उसका साथी दीनू मुरादाबाद के दो कारोबारियों को अगवाकर उनके परिवार से फिरौती मांगने की तैयारी में थे। इसका इनपुट मिलते ही पुलिस और एसटीएफ एक्टिव हो गई और इनकी घेराबंदी शुरू कर दी थी। सोमवार की रात पुलिस और एसटीएफ ने दोनों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। कटघर थानाक्षेत्र के बरवाला माजरा निवासी मो. जफर से मेरठ निवासी आसिफ टिड्ढा और दीनू 22 सितंबर से एक करोड़ की रंगदारी मांग रहे थे। आसिफ ने मो. जफर के दफ्तर में पहुंचकर तमंचे के बल पर उनसे दो लाख रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा 27 सितंबर की रात करीब एक बजे उनके घर पर भी फायरिंग कराई गई थी। पुलिस का दावा है कि आसिफ और दीनू प्रॉपर्टी डीलर मो. जफर के अलावा दो अन्य कारोबारियों को भी टारगेट बना चुके थे। एक कारोबारी कटघर और दूसरे मझोला क्षेत्र में रहने वाले हैं। बदमाशों ने इनकी रेकी भी शुरू कर दी थी। सोमवार को भी दोनों मुरादाबाद आए और इन्होंने अपने टारगेट पर फोकस कर दिया था। इस घटना को अंजाम देने के लिए इन्होंने मुरादाबाद से ही कार चोरी कर ली थी। एसटीएफ की मेरठ यूनिट के पास इनपुट था कि दोनों मुरादाबाद में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं।
इनकी लोकेशन को ट्रेस करते हुए एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश सिंह अपनी टीम के साथ मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने एसएसपी सतपाल अंतिल से संपर्क किया और इनपुट को शेयर किया। इसके बाद टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार की रात भोजपुर क्षेत्र में दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। एसएसपी सतपाल अंतिल का कहना है कि इसका इनपुट मिला था कि आसिफ टिड्ढा और उसका साथी दीनू मुरादाबाद में दो कारोबारियों को अगवा करने की फिराक में हैं।