{"_id":"61b10662bb115f2af263932b","slug":"ashwa-anant-jumps-in-show-jumping-normal-city-news-mbd412015466","type":"story","status":"publish","title_hn":"शो जंपिंग नॉर्मल में अश्व अनंत ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शो जंपिंग नॉर्मल में अश्व अनंत ने लगाई छलांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में चल रही 23वीं वार्षिक प्रदेशस्तरीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी मुरादाबाद के घुड़सवारों का दबदबा बरकरार रहा। शो जंपिंग नोविस नॉर्मल में अकादमी के वीर सिंह ने अश्व अनंत पर सवार होकर पहले स्थान पर बाजी मार ली।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को सईस कंपटीशन, शो जंपिंग नार्मल, टेंट पेगिंग व्यक्तिगत और पुलिस हार्स टेस्ट प्रतियोगिता हुई। सईस कंपटीशन में मुरादाबाद प्रशिक्षण जोन, अलीगढ़, आगरा, मेरठ व लखनऊ के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। शो जंपिंग नार्मल प्रतियोगिता में मुरादाबाद के वीर सिंह ने अनंत पर सवार होकर पहला स्थान, मोंटीना पर सवार होकर भगवान सिंह दूसरे और मुकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
टेंट पेगिंग व्यक्तिगत प्रतियोगिता में वीर सिंह पहले और भगवान सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मेरठ के चंद्रपाल यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में कर्नल बीएस लाकड़ा, एकलव्य शर्मा और अभिषेक चोपड़ा रहे। विजेता घोड़ों को रोजर्ट लगाकर और सवारों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएसपी महेंद्र कुमार, मोनिका चड्ढा, आरआई तेज प्रताप सिंह समेत अन्य भी मौजूद रहे।