Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ashu alias Monty was hit by three bullets...they passed through his chest.

Moradabad News: आशु उर्फ मोंटी के लगीं थीं तीन गोलियां..आर-पार हो गईं थीं सीने के

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ashu alias Monty was hit by three bullets...they passed through his chest.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी को सीने में पुलिस की तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए बाहर निकल गई थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम से इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में 15 मार्च को शातिर बदमाश आशु और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 12 मार्च की रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई थी। इसके एक मिनट बाद व्हाट्सएप पर दोबारा कॉल आई। निर्यातक ने कॉल रिसीव की। फोन करने वाले ने अपना नाम आशु बताया और धमकी देते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी। दो दिन बाद उनकी फर्म पर भी बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। एसएसपी ने आशु की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी आशु उर्फ मोंटी अपने साथी के साथ बुधवार को रंगदारी की रकम वसूलने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। बुधवार की रात करीब दस बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास इस्लाम नगर रोड पर पुलिस ने आशु और उसके साथी को घेर लिया था। इसी बीच दोनों और से फायरिंग शुरू हो गई। कार सवार आशु उर्फ मोंटी को सीने में तीन गोलियां लगीं जबकि इसका साथी मौके से भाग गया था। पुलिस आशु को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। इसकी जानकारी मिलने पर आशु के भाई अनु और नीशू पड़ोसियों के साथ मुरादाबाद पहुंच गए। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान डिजिटल फोटो ग्राफी और वीडियो ग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आशु को सीने में तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थीं। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने जिले की सीमा तक आशु के शव को पहुंचाया और इसके बाद हापुड़ के हाफिजपुर थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आशु उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर था। उसके खिलाफ 36 मुकदमे दर्ज थी। उसके साथी की तलाश में पुलिस और एसटीएफ की टीम लगी है।
विज्ञापन


आठ माह पहले की थी रायबरेली की युवती से शादी, गाजियाबाद में रहता था
मुरादाबाद। मुठभेड़ में ढेर होने की जानकारी मिलने पर आशु के भाई मुरादाबाद पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस पर उन्होंने बताया कि तीन भाइयों में आशु सबसे छोटा था। उसने आठ महीने पहले रायबरेली की युवती से शादी की थी और गाजियाबाद में रहता था। उसने किसी से रंगदारी मांगी थी या नहीं। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed