फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Artists sitting on dharna on stage after staging Ramlila

रामलीला मंचन बंद कर मंच पर ही धरने पर बैठे कलाकार -कमेटी के सदस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Artists sitting on dharna on stage after staging Ramlila
मुरादाबाद। नगर निगम द्वारा रामलीला मंचन के लिए निशुल्क बिजली कनेक्शन ना दिलाने के विरोध में
विज्ञापन

दसवां घाट की प्राचीन श्री रामलीला कमेटी ने रामलीला मंचन रोक दिया है। कमेटी और कलाकारों ने मंच पर ही नगर निगम के खिलाफ धरना, प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप लगाए।कमेटी पदाधिकारियों ने निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ कह दिया कि जब तक रामलीला के लिए निशुल्क बिजली कनेक्शन नहीं लगता आगे की रामलीला नहीं होगी।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यर्थात किशोर ने बताया कि दसवां घाट (नागफनी) की रामलीला काफी प्राचीन है। हर साल नगर निगम द्वारा ही विद्युत विभाग के माध्यम ये यहां निशुल्क बिजली कनेक्शन की सुविधा दिलाई जाती थी। वर्ष 2019 में रामलीला के दौरान बिजली सुविधा और अस्थाई मीटर भी उपलब्ध कराया गया था। 2020 में कोरोना की वजह से रामलीला नहीं हुई।
विज्ञापन

लेकिन इस साल नगर निगम ने उनकी रामलीला में निशुल्क कनेक्शन नहीं दिलाया। कमेटी के पदाधिकारी नगर आयुक्त सहित अधिकारियों के चक्कर काटते रहे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कमेटी ने कनेक्शन मिलने की उम्मीद में जनरेटर की व्यवस्था कर रामलीला मंचन शुरू किया, लेकिन जनरेटर से रोज पांच हजार से अधिक का डीजल खर्च हो रहा है। कमेटी द्वारा रामलीला के लिए जुटाया गया चंदा खत्म होने वाला है जबकि स्टेज, बिजली, बैंड, कलाकारों आदि के सहित तमाम खर्चे देने हैं। इसलिए रामलीला कमेटी जनरेटर के तेल पर इतना अधिक खर्च कर रामलीला करने की स्थिति में नहीं है। इस वजह से कमेटी को दुखी मन से ये निर्णय लेना पड़ा। कमेटी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज होगा प्रदर्शन, निशुल्क कनेक्शन मिलने पर ही होगी लीला
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यतार्थ किशोर, इंद्रजीत आदि ने बताया कि जब तक उनकी रामलीला के लिए निशुल्क कनेक्शन नहीं दिलाया जाता जब तक रामलीला मंच पर रोजाना रात आठ से 11 बजे तक रामलीला मंचन के स्थान पर नगर निगम के खिलाफ कलाकार और कमेटी क्षेत्रीय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन करेगीञ। कनेकशन मिलने पर ही लीला का मंचन शुरू होगा।
फुुल ड्रेस में किया प्रदर्शन, कलाकार बोले पक्षपात ठीक नहीं
रामलीला के कलाकारों ने अपने अभिनय के अनुसार पूरी डे्रस पहनकर मंच पर प्रदर्शन किया। कलाकारों और रामलीला कमेटी वालों का कहना था कि नगर निगम ने लाइनपार की रामलीला में अपनी तरफ से निशुल्क बिजली कनेक्शन दिलाया हुआ है तो फिर उनकी रामलीला से पक्षपात क्यों हो रहा है। जब पहले से उनकी रामलीला को कनेक्शन दिलाया जाता था तो इस बार क्यों नहीं। निगम के लिए तो सब बराबर होने चाहिए। कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि निगम अधिकारियों की हठधर्मिता की वजह से प्राचीन रामलीला का अस्तित्व ही खतमें में आ गया है।
नगर निगम द्वारा पूर्व की तरह ही वहां पर जनरेटर आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहां पर जनरेटर और बिजली आदि लगवाई गई है। किसी के साथ पक्षपात नहीं किया गया है। -अनिल सिंह, अपर नगर आयुक्त

==
रामलीला स्थलों का निरीक्षण किया
नवरात्रि और दशहरा पर्व के चलते अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह ने रविवार को शहर के नवीन नगर रामलीला स्थल का निरीक्षण किया गया। सफाई नायक उपस्थित मिले और उन्हें सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देेश दिए। दसंवा घाट रामलीला स्थल का भी निरीक्षण किया गया और वहा पर चूना आदि डलवाकर रंगोली बनवाने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed