{"_id":"5daf66268ebc3e939d46c059","slug":"arrested-in-meat-business-city-news-mbd3267520150","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तरीके से मीट का कारोबार करने में पार्षद समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तरीके से मीट का कारोबार करने में पार्षद समेत तीन गिरफ्तार
मुरादाबाद। अवैध रूप से मीट बेचने के आरोप में गलशहीद पुलिस ने कांग्रेस पार्षद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को पशु क्र्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। तीनों आरोपियों को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को चालान उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एसओ गलशहीद गलशहीद दिनेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि असालतपुरा में रहने वाले कांग्रेस नेता और वार्ड 59 असालतपुरा से पार्षद हाजी आरेफीन मदनी प्रतिबंधित पशु का मीट बेचते हैं। इस सूचना पर सोमवार की रात चड्ढा मोड़ के पास से एक मालवाहक में मीट लेकर जाते पार्षद सहित तीन लोगों को रोक कर मीट को जांच के लिए कब्जे में लिया गया। पूछताछ में पार्षद ने पुलिस को बताया कि उनके पास मीट बेचने का लाइसेंस है। वह संभल, बरेली से मीट लाकर मुरादाबाद में बेचते हैं। गाड़ी में मौजूद मीट प्रतिबंधित पशु का नहीं है। पुलिस ने मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल से मीट की जांच करवाई। एसओ का कहना है कि जांच के बाद यह तो साफ हो गया कि मीट प्रतिबंधित पशु का नहीं है पर यह भी साफ हो गया कि मीट फैक्टरी से खरीदा नहीं गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुरादाबाद में अवैध तरीके से असालतपुरा में पशु कटान कर मीट मालवाहक में रखा गया था, जिसे बिक्री के लिए गाजियाबाद स्थित डासना ले जाया जा रहा था। जबकि लाइसेंस की शर्त के अनुसार कांग्रेस पार्षद सिर्फ बरेली और संभल स्थित फैक्टरी से मीट खरीदकर मुरादाबाद में लाइसेंसी धारी छोटे दुकानदारों को बेच सकते हैं। मुरादाबाद से बाहर वह मीट की बिक्री नहीं कर सकते हैं। पार्षद सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकडे़ गए आरोपियों में पार्षद आरेफीन के अलावा मालवाहक चालक ईदगाह निवासी तौकीर कुरैशी और पार्षद का साथी इस्लाम नगर निवासी जीशान शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।