फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   aproar between Taziya julus, FIR on six peoples

ताजिया निकालने को लेकर बवाल, छह लोगों पर मुकदमा

Mon, 26 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
aproar between Taziya julus, FIR on six peoples
शनिवार की देर रात ताजिये निकालने को लेकर शहर में जमकर बवाल हुआ। तय लंबाई से ऊंचे बनाए गए ताजिये गलशहीद चौराहे के पास नगर निगम के गेट पर टकरा गए। लोगों ने गेट हटाने को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन



इसके बाद गेट हटाकर ताजिये निकाले गए। लेकिन बाद में ताजिया डबल फाटक ओवरब्रिज के  नीचे से भी नहीं निकल पाए। लोगों ने यहां भी हंगामा किया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। किसी तरह अफसरों ने मामला शंात कराया। इस मामले में पुलिस ने एक नामद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



मुगलपुरा क्षेत्र के पीरगैब से शनिवार की रात लोग ताजिये लेकर करबला की ओर रवाना हुए थे। लेकिन देर रात ताजिया गलशहीद चौराहे के पास नगर निगम द्वारा बनाए गए गेट से टकरा गए थे। काफी देर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर एसपी सिटी राम सुरेश यादव फोर्स संग मौके पर पहुंच गए थे। लेकिन लोग शांत नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह गेट हटाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस मामले को निपटाना चाहती थी। जिस कारण गेट को ऊंचा कर ताजिये निकाल दिए गए। बाद में लोगों ने डबल फाटक पुल के पास भी हंगामा किया। एसपी सिटी ने बताया कि यहां भी लोगों ने बवाल करने की कोशिश की। जबकि उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि ताजिया ऊंचे नहीं बनाए।



थानों में कराई गई मीटिगों में सभी को बता दिया गया था कि ताजिये ऊंचे नहीं बनाएं। इसके बावजूद लोगों ने ऊंचे ताजिये बना लिए थे। जिस कारण शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सुबह जाकर मामला शांत हो गया। इस मामले में मुगलपुरा थाने में पीरगैब निवासी नईम समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed