{"_id":"60f328cc8ebc3e5eb46600ec","slug":"approval-of-tenders-for-smart-city-work-city-news-mbd396088040","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के कार्य की निविदाओं को अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के कार्य की निविदाओं को अनुमोदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कमिश्नर आंजनेय सिंह की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई। बैठक में परियोजनाओं के लिए प्राप्त निविदाओं का अनुमोदन किया गया। उन्होंने इस मौके पर स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया के बाद शहर में तेजी से विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय-समय पर इसकी गुणवत्ता की जांच भी करते रहें। सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ मानक के अनुरूप होने चाहिए। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी व वीसी एमडीए शैलेंद्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त सीईओ मुरादाबाद स्मार्ट सिटी संजय चौहान तथा संयुक्त नियोजन (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग) विवेक भास्कर, अंडर सेक्रेटरी (एमओयूडी) राम सिंह, एडिशनल डायरेक्टर (आरसीयूईएस) लखनऊ एके गुप्ता तथा अधीक्षण अभियंता जल निगम परिक्षेत्र मुरादाबाद वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम सीईओ संजय चौहान द्वारा परियोजना के लिए प्राप्त निविदाओं के तकनीकी मूल्यांकन के संबंध में निविदा मूल्यांकन समिति की रिपोर्ट निदेशक मंडल के समक्ष विचार विमर्श के लिए प्रस्तुत की गई। जिसे निदेशक मंडल ने विस्तृत अध्ययन कर आंशिक संशोधनों के साथ अनुमोदन प्रदान कर दिया।
बैठक में मुरादाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड से टीएन मिश्रा, नोडल अधिकारी एके मित्तल, मुख्य अभियंता सौरभ गुप्ता, कंपनी सेक्रेटरी, आईटी एक्सपर्ट अंकित मिश्रा, पीएमसी टीम लीडर समेत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।